बहुत कुछ हे लिखने को पर अभी तो शुरू किया ह ब्लॉग लिखना ! ये पहला ब्लॉग जिसको लिखा बहुत मुस्किल है, दिमाग में बहुत कुछ आ रहा हे. पर क्या लिखू केसे लिखू समझ नही पा रहा हु. खेर कोई बात नही अब तो जब लिखना शुरू कर ही चूका हु तो अब लिखना ही है.
इन दिनों भारत जो मेरा महान देश हे इसमें बहुत घोटालो का खुलासा हुआ ह और आगे भी होते रहेगे. ये देखा कर तो शायद कोई कहे की ये भारत महान है. पर मेरे को एक बात समझा में नही आती की ये लोग थोडा कम खाते और थोड़ा सा काम कर देते तो क्या जाता इनका. ख़ैर अपने को क्या यह तो चलती का नाम गाड़ी है. पर एक बात तो जरुर बोलूँगा
अब तो टपोरी और किडनेपर परे ऐसे ही मांगेगे ना:-
1 लाख बोले तो 1 पेटी
1 करोड़ = 1 खोखा
500 करोड़ = 1 चारा
और
1,000 करोड़ = 1 रादिया
5,000 करोड़ = 1 कोड़ा
10,000 करोड़ = 1 तेलगी
50,000 करोड़ = 1 कलमाड़ी
100,000 करोड़ = 1 रजा
क्यों केसी रही नयी पहचान पैसे की.
चलो कोई बात नही ये भी अच्छी रही इन सब बातो से एक बाद तो पता चली की सारे घोटालेबाज हमारी सरकार के ही हिस्से है. नही तो बेचारो को कानून के चकर काटने पड़ते. और ना चाहते हुए भी कानून को हार माननी पड़ती.
माफ़ी चाहता हु की में कहा पहुच गया बात करते करते, आप ओग सोच रहे होंगे की ये भाईसाब तो जेसे मन किया वेसे ही लिखे जा रहे है. और में कर भी क्या सकता हु लिखना था सो मेने अभी इन दिनों जो चल रहा है. वो ही दिमाग में रहा सो लिखा डाला, खेर छोड़िए इन बातो को अब रही अपनी बात तो मेरे बारे में क्या बताऊ कुछ ह ही नही बताने लायक सो नही बताता हु. और आप लोगो को जानकर भी क्या करना है.
वो क्या ह की आज बेठे-बेठे यु ही मन किया की हम भी इस शब्दो की आजाद दुनिया में घुमने का आ धमका इधर फिर क्या था. खो गया इन सब्दो के मकड़-जाल में, बन बैठा यही का. ये ब्लॉग की दुनिया रास आगयी और मन को भी भा गये ब्लॉग जो आप लोगो ने लिखे थे. तो अब तुम ही बतावो में लिखता नही तो क्या करता और लिखता भी क्या अब में तुम लोगो की तरह शब्दों का बाज़ीगर तो हु नही की कुछ अच्छा लिखता सो लिखा डाली बकवास . अब बस करता हु इससे फले की आप लोग भागे यह से.
चलो अंत में मेरे को एक कविता याद आई ह तो वो ही लिख देता हु पसंद आये तो बताना नही तो अगली बार कुछ अच्छा पोस्ट करूँगा
ये कविता कविमहोद्ये संजय मिश्रा 'शौक'"जी की ह जो मैने पिछले हफ्ता पढ़ी थी. तो लो लिखा देता हु :-
ख़ुदा ख़ुद मेरे दिल के अंदर मकीं है।
मगर मुझको इसकी ख़बर तक नहीं है।।
इसी इक सबब से वो पर्दानषीं है।।
मियां दीद की ताब हम में नहीं है।।
न जाने ये कैसे सफ़र में है दुनिया।
जहां से चली थी वहीं की वहीं है।।
निकल आएंगे कुछ मुहब्बत के पौदे।
के भीगी हुई मेरे दिल की ज़ है।।
हमारा-तुम्हारा मिलन होगा इक दिन।
तुम्हें भी यकीं है हमें भी यकीं है।।
ये माना बहुत ख़ूबसूरत है दुनिया।
मगर मुझको इसकी तलब तो नहीं है।।
वो है लामकां उसकी अज़्मत न पूछो।
हुकूमत तो उसकी कहीं से कहीं है।।
पड़े मेरी मां के क़दम जिस ज़्ामीं पर।
मेरे वास्ते वो तो ख़ुल्दे-बरीं है।।
हमारे लिए है वही मन्नो-सलवा।
मिली जो भी मेहनत से नाने-जवीं है।।
No comments:
Post a Comment